फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उद्योग संचालित न करने वालों के भूखंड निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद के आठ मिनी औद्योगिक क्षेत्रों के आवंटित भूखंडों में से कई में उद्योग संचालित नहीं हो रहे हैं। उन्हें जिला उद्योग बंधु समिति ने नए उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए निरस्त किया है। ये निर्णय गुरुवार को जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया।
विज्ञापन

जिले में करीब दो दशक पहले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आठ स्थानों को मिनी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया। हर औद्योगिक क्षेत्र में 40 से 50 जमीनों के भूखंड उद्योगों के लिए तैयार किए गए। इन भूखंडों को उद्योग लगाने के नाम पर लोगों ने आवंटित कराए, लेकिन करीब 80 से अधिक स्थानों पर उद्योग स्थापित नहीं किए गए। उद्योग विभाग ने भी भूखंड में उद्योग स्थापित करने पर न जोर दिया और न ही निरस्त करने की औपचारिकताएं पूरी की। इस वजह से सालों से भूखंड रिक्त पड़े हुए हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट दो के बाद उद्यमियों में उद्योग लगाने को लेकर माहौल बना। उद्योग विभाग भी सजग हुआ और जमीन आवंटित करा चुके स्वामियों को नोटिस भेजा गया। इसी पर कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने ऐसे भूखंडों को निरस्त किया है। जिला उद्योग विभाग अब निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करके नए उद्यमियों को भूखंड आवंटित करेगा। इसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा। इससे जनपद में रोजगार भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें