फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला

Thu, 16 Jun 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेकाबू रफ्तार ट्रैक्टर ने बुधवार दोपहर राहुल कुमार (10) को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव उठाने को लेकर पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। परिजनों में घटना से कोहराम मचा है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



राहुल थरियांव थाना के घासीपुर के मजरा औरेई गांव निवासी राजेंद्र पासवान का बेटा था। वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। राजेंद्र प्रसाद की चार बेटियों में इकलौता बेटा था। राजेंद्र गांव किनारे छप्पर डालकर होटल चलाते हैं। पिता के पास दोपहर को राहुल जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।


हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। थाने से एक एसआई और कुछ पुलिसकर्मी शव कब्जे में लेने पहुंचे। परिजन शव का वीडियोग्राफी करा रहे थे। पुलिस ने एतराज जताया। इसी बात से महिलाएं नाराज हो गई। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एसओ मनीष पांडेय और एसएसआई राय साहब यादव पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव और ट्रैक्टर को लेकर पुलिस थाने पहुंची। एसओ ने बताया कि महिलाओं में हादसे को लेकर नाराजगी रही है, लेकिन पथराव की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें