फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक पास कराने पर टोल कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक को टोल प्लाजा से पास कराने को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मियों के साथ गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक को लेकर विवाद हुआ। टोल प्लाजा पर तैनात छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार निवासी अंश जायसवाल ने तहरीर में बताया कि वह टोल कर्मी दिलीप कुमार यादव और आकाश सिंह के साथ ड्यूटी पर था।
इसी दौरान गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी साजन शुक्ला और कोयल शुक्ला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बहुआ की ओर से मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक लेकर पहुंचे। ट्रक को धर्मकांटे पर चढ़ाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीनों ने टोल कर्मियों से गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक को धर्मकांटे से जबरन भगा ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि साजन शुक्ला, कोयल शुक्ला और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें