प्लेवे इंग्लिश स्कूल में चल रहे फाउंडर्स वीक 2015
की कड़ी में गुरुवार को इंटर हाउस प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। विद्यालय के
प्री-प्राइमरी स्तर के बच्चों ने इंटर हाउस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा
का प्रदर्शन किया।
इंटर हाउस प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने चॉकलेट,
टॉफी, बिस्किट रेस, 50 मीटर रेस, बुक बैलेसिंग रेस तथा लेमन एंड स्पून रेस
जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया।
टॉफी प्रतियोगिता मे
प्री-नर्सरी के रेहान अहमद प्रथम स्थान, वैष्णवी द्वितीय और तृतीय स्थान पर
सौंदर्य और अर्ष अहमद रहे। वहीं चॉकलेट रेस में कक्षा नर्सरी के अंश
प्रताप सिंह सबसे जल्दी चॉकलेट खत्म कर प्रथम आए
तो यश श्रीवास्तव द्वितीय
तथा तौहीद रजा तृतीय स्थान पर रहे। केजी की इंदू ने बिस्किट का पूरा पैकेट
जिस तूफानी गति से खत्म किया उसे देखकर सभी हंस पड़े। वही मोहम्मद जैद
द्वितीय तथा काव्या मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
50 मी. रेस में कक्षा एक
के बालकों में प्रथम राहुल, द्वितीय मयंक तथा तृतीय स्थान पर सागर चौधरी
रहे। बालिका वर्ग में कक्षा एक की जारा उमैर खान ने प्रथम स्थान, आरूषी
देवी द्वितीय तथा पूजा तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में कक्षा दो के
बालक वर्ग में शिवम पाल प्रथम, द्वितीय शक्ति तथा यश मौर्या तृतीय स्थान पर
रहे। बुक रेस में कक्षा द्वितीय की आर्या प्रथम स्थान, कृतिका त्रिपाठी
द्वितीय तथा अविका पांडेय तृतीय स्थान पर रही।
सॉची हाउस में मास्टर देव
नारायन शर्मा व मिस्ट्रेस अर्षी जावेद, नालंदा हाउस में मास्टर निशांत
गुप्ता व मिस्ट्रेस अपूर्वा श्रीवास्तव, तक्षशिला हाउस में मास्टर
धीरेन्द्र प्रताप सिंह व मिस्ट्रेस उर्वषी पांडेय, अजंता हाउस में मास्टर
प्रशांत दीक्षित व मिस्ट्रेस तहीर फातिमा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्या इरम जाफऱी ने बताया कि शुक्रवार को खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स
तथा वॉलीबाल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।