फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने डाक अधीक्षक का किया घेराव

Mon, 23 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा नगर के प्रमुख डाकघर शाखा की अव्यवस्थाओं और असुविधाओं को लेकर रविवार को डाककर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही डाक अधीक्षक का घेराव भी किया। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने सुकन्या समृद्धि योजना, आरपीएलआई योजनाओं के खाते खोलने के संबंध में कर्मचारियों की विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले ही कर्मचारी लामबंद होकर खाते न खोलने और अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी की।

डाक कर्मचारी संघ अध्यक्ष वासुदेव सिंह, मंत्री मेवालाल ने बताया कि डाकघर की अव्यवस्थाओं से ग्राहकों का समय से काम नहीं होता, जिससे ग्राहकों से बेइज्जत होना पड़ता है। कर्मचारियों ने बताया कि खाता खोलने के फार्म, जमा पर्ची, पर्याप्त फर्नीचर और कंप्यूटर खराब होने से लेन-देन प्रभावित है।
विज्ञापन


इन समस्याओं में सुधार के लिए अधिकारियों से कई बार कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डाक अधीक्षक ने सभी समस्याओं को हल करने का वादा किया है।

इस मौके पर रामप्रसाद, गिरिजाशंकर, विनोद द्विवेदी, विमल कुमार, शिवप्रसाद, चंद्रशेखर, अफसर खान, राजेंद्र श्रीवास्तव और शारदा प्रसाद सहित क्षेत्र के सभी उप डाकघरों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें