कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन के साथ ही समाज सेवी संस्थाएं, वित्तीय संस्थान, राजनीतिक दल, व्यापारी व निजी संगठन अपने-अपने स्तर से जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रहे हैं। शनिवार को जिलेभर में जगह-जगह कंबल वितरण के साथ चाय व अलाव के इंतजाम किए गए।
धाता के करीब आधा दर्जन गांवों में राजस्व विभाग ने कंबल बंटवाए। तहसीलदार सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा और राजस्व निरीक्षक महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किशनपुर, सेमरी, ऐरई, तुलसीपुर आदि आधा दर्जन यमुना पट्टी के गांव में कंबल वितरण किया
तहसीलदार ने बताया कि 153 कंबल बांटे गए । इस मौके पर शिवनारायण और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। मलवां ब्लाक के बरौरा बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों ने राहगीरों को चाय और अलाव का इंतजाम किया।
शाखा प्रबंधक अंबुज मिश्र के निर्देश पर बैंक कर्मचारी रतन कुमार दरौटा, शोभित पुरवार, अरुण कुमार आदि ने इंतजाम किया। इसी क्रम में खजुहा विकास खंड के कस्बा जाफरगंज में व्यवसायी घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डाल्जू व ओमजी गुप्ता ने गरीबों को कंबल का वितरण किया।
इस मौके पर गांव जाफरगंज, गढ़ी, गजईपुर, जमरौली, नेवातगंज, नयापुरवा, हबीबपुर , भारतपुर, सैमसी, मौहारी आदि दर्जनों गांव के विकलांगों को संबोधित करते हुए डाल्जू गुप्ता ने कहा कि असहाय गरीबों की मदद करने से बढ़कर पुण्य दूसरा नहीं है।