फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू खरीद का समय बढ़ने के बाद भी ई-पास मषीने नही हुई चालू, नही हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ई-पॉप मशीन चालू न होने के कारण क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद बुधवार को नहीं हुई। गेहूं लेकर आए कुछ किसान तो वापस चले गए, वहीं, मशीन चालू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शासन ने गेहूं खरीद की अवधि 22 जून तक बढ़ा दी है। खरीद का समय बढ़ने के बाद भी बुधवार को ई-पॉप मशीनें बंद होने से किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया। विपरण क्रय केंद्र पर कस्बा सोहन के लखनलाल और गुलाब
सिंह 50-50 क्विंटल गेहूं टोकन के साथ लेकर आए थे। वहीं, गोंदौरा की आमना खातून 36 क्विंटल गेहूं लेकर आई थीं। इन किसानों ने बताया कि शाम तक ई-पॉप मशीन के चालू होने का इंतजार करते रहे। इसी प्रकार क्रय विक्रय समिति क्रय केंद्र पर आए महेश सिंह, मोतीलाल, चंद्रकिशोर का भी गेहूं नहीं तौला गया। विपरण शाखा के प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से खरीद की अवधि तो बढ़ गई है लेकिन ई-पॉप मशीनें चालू नहीं की गईं। जिसकी वजह से खरीद नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें