यह है सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा का हाल। बेड पर आराम फरमाता कुत्ता। यह हाल जनरल वार्ड का नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील जच्चा-बच्चा वार्ड का है।
वार्ड में खाली पड़े एक बेड पर आराम फरमाता यह कुत्ता अस्पताल प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल परिसर से लेकर वार्डों, डाक्टरों के चेंबरों तक आवारा जानवरों को दखल कभी भी देखने को मिल सकता है।
इस अव्यवस्था के लिए साहब किस सिर ठीकरा फोड़ेंगे, यहां तो किसी बजट की जरूरत नहीं, सिर्फ सजगता की जरूरत है। छाया- जगन्नाथ