फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, चार की मौत

Tue, 30 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
एकारी गांव में पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर हुआ बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में रविवार रात आंधी, चक्रवाती तूफान और बारिश से काफी तबाही हुई। थरियांव, प्रेमनगर, जहानाबाद और बिंदकी मिलाकर चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किशोर उम्र की लड़की शामिल है। बीस से अधिक लोग घायल हुए। सरकारी अस्पतालों और नर्सिंगहोमों में इनका इलाज चल रहा है। कई जगह पेड़ उखड़ जाने से यातायात बाधित हुआ। केला और गन्ना की लाखों रुपये की फसल गिर कर बेकार हो गई। मूंग को भी नुकसान हुआ है। गेहूं क्रय केंद्रों पर बारिश से जमा गेहूं भी भीग गए। दूसरी ओर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात भर जिले के कई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। दोपहर बार शहरी क्षेत्र में बिजली बहाल हो गई लेकिन गांवों में फाल्ट तलाशने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

 थरियांव थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा मजरे बहरामपुर गांव में रविवार की रात चक्रवाती तूफान से घरगिरी में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी सुंदर कंजर का बेटा राकेश (32) अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है। रात करीब डेढ़ बजे तूफान व बारिश से छत से नीचे आकर परिजन आंगन में टीनशेड के नीचे सो गए थे। छत पर बनी कोठरी की दीवार ढह गई। उसी दीवार के सहारे टीनशेड लगा था। दीवार का मलबा और टीनशेड दुमंजिले से आंगन में आ गिरा। मलबा उसी टीनशेड पर गिरा जिसके नीचे लोग सोए थे। सभी मलबे में दब गए। हादसे की सूचना पर पड़ोस में रहने वाले अशोक (राकेश के बड़े भाई) पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। राकेश की मौत हो चुकी थी। राकेश की पत्नी निर्मला (30), बेटी रागिनी (6), बेटा यश (3) व अशोक की बेटी अजूबी उर्फ पूजा (14) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश व उसका परिवार पत्थर काटने का काम करते हैं। एसएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि परिवार की पुलिस हर संभव मदद का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें