किशनपुर में बन रही गुणवत्ताहीन सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर दो में घटिया सड़क निर्माण कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। सभासद व इलाकाई लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत ईओ से की है।
वार्ड नंबर दो में कुआं के पास से बुधई के घर तक 14 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर सभासद व इलाकाई लोगों ने उंगली उठाई है। सभासद अजय सोनकर, हरीश, राकेश पटेल ने ईओ को प्रार्थना पत्र देते हुए घटिया निर्माण कार्य की जांच किए जाने की मांग की है। इन्होंने बताया कि बालू की जगह मिट्टी डालकर सड़क बनाई जा रही है। ईओ से कई बार काम रुकवाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सभासदों ने कहा कि घटिया निर्माण नहीं रुका तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। वहीं किशनपुर के ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि मानकों पर ध्यान दिया जाएगा। अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है तो जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी।