चौडगरा (फतेहपुर)। बोलेरो सवार जहरखुरानों ने एक शटरिंग कारीगर को लिफ्ट देकर लूट लिया। जहरखुरान उसे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
बस्ती जिला कोतवाली क्षेत्र के नारंग रोड निवासी राजकुमार मंगलवार को बांदा जाने के लिए कानपुर झकरकटी पहुंचे थे। यहां उन्होंने वाहन का इंतजार करते हुए बोलेरो सवारों से लिफ्ट ली। बोलेरो सवारों ने रामादेवी में उन्हें चाय और बिस्कुट खिलाया। इसके बाद राजकुमार बेहोश हो गए।
होश आने पर उन्होंने खुद को रेवाड़ी गांव के पास पाया। जहरखुरान उनकी जेब से 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुमित पांडेय ने बताया कि बोलेरो सवारों की तलाश जारी है। (संवाद)