फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी में डूबे

विज्ञापन
फाइल फोटो-25-मनीष। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
खखरेरू/गाजीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित मूर्तियों के विसर्जन के दौरान शुक्रवार को जिले में दो अलग-अलग हादसों में तीन युवक नदियों में डूब गए। दरियापुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी में बैरी गांव निवासी मनीष कुमार (35) तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
विज्ञापन

वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाने गए दो सगे भाई वासू (18) और साहिल (16) गहरे पानी में डूब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों मामलों में एसडीआरएफ को बुलाया गया है।
दरियापुर गांव के पास मनीष शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल से ससुर खदेरी नदी पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 11:45 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पिता राधेश्याम, पत्नी मंजू देवी समेत अन्य परिजन नदी किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थानीय गोताखोर राममिलन, शिवदत्त, ओम प्रकाश और फक्कड़ समेत ग्रामीणों की मदद से करीब छह घंटे तक 100 मीटर से अधिक क्षेत्र में जाल डालकर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
खागा एसडीएम अश्वनी पांडेय ने मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। शाम करीब पांच बजे राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान और नेता ओमप्रकाश गिहार पहुंचे और एसडीआरएफ बुलाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि टीम रात में भी नदी किनारे रहेगी।
वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज वाल्मीकि के पुत्र वासू और साहिल साथियों के साथ बोलेरो से शुक्रवार शाम करीब तीन बजे औगासी घाट पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दोनों यमुना में नहाने लगे। साहिल के गहरे पानी में जाने पर वह डूबने लगा। उसे बचाने पहुंचा बड़ा भाई वासू भी तेज बहाव में डूब गया।
साथियों के शोर मचाने पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। एसडीआरएफ की टीम शनिवार को पहुंचेगी।

फाइल फोटो-25-मनीष। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-25-मनीष। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-25-मनीष। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-25-मनीष। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें