बिंदकी। नगर पालिका और राजस्व टीम ने कांशीराम कालोनी ने रहने वालों का मंगलवार को सत्यापन किया। कालोनी के कई आवासों में मूल आवंटियों की जगह किरायेदार पाए गए। 13 से अधिक आवासों पर ताले मिले। इन्हें टीम ने सील कर दिया।
भाकियू अराजनैतिक संगठन की ओर से कांशीराम कालोनी के स्वामियों का सत्यापन कराने की मांग की गई थी। नायब तहसीलदार अमरेश कुमार, रचना यादव और पालिका टीम पुरानी बिंदकी के पास स्थित कांशीराम कालोनी पहुंची। वहां आवासों में रह रहे लोगों के दस्तावेज देखे। तीन आवासों में किरायेदार मिले।
इस पर नगर पालिका ने किरायेदारों को हटाकर आवासों पर अपना ताला लगाकर उन्हें सील कर दिया। राजस्व टीम की ओर से रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। किराये पर आवास देने वाले आवंटियों को नोटिस दी जाएगी।
इस मौके पर ईओ निरूपमा प्रताप, मनोज कुमार शुक्ला, लेखपाल भान सिंह, लेखपाल उत्तम सिंह, कानूनगो जंग बहादुर, गिरीश पांडे, रामू मौजूद रहे।