फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ने किया विद्युत उपकेंद्र लहुरी सरायं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ब्लॉक के लहुरी सरायं में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बने विद्युत उप केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि इससे 12 गांवों के उपभोक्ताओं की विद्युत समस्या का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी तक जनप्रतिनिधियों ने अपना एवम अपने रिश्तेदारों का विकास किया है। भाजपा सभी के विकास के लिए संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अब गांव में बगैर कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंथरा, तारापुर, बुढ़वा मिलाकर तीन फिडरों से क्षेत्र के 12 गांवों में बिजली आपूर्ति मिलेगी।
इन गांव के जर्जर तार हटाकर नया केबिल डाला जाएगा। इससे दुर्घटनाएं नहीं होंगी और बिजली चोरी भी रुकेगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा, मनोज निषाद, रज्जन लाल त्रिवेदी, श्यामलाल नेता, लाल सिंह राजपूत, मधुराज विश्वकर्मा, डॉ. शिव स्वरूप, महेश चौरसिया, राजेंद्र उत्तम, पंथू सिंह सचान, सनोज, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें