फतेहपुर। एसटीएफ की हालिया कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो निरीक्षकों समेत 17 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसपी ने बताया कि तीन दरोगा पर जनशिकायतों में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, खागा के रामकिशोर यादव और हथगाम के हीरालाल को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव को अपराध निरीक्षक हथगाम, प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ सुरेश चंद्र वर्मा को अपराध निरीक्षक बिंदकी और उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।
इसके अलावा कैसर खां को चांदपुर से हथगाम, सत्येंद्र कुमार को हुसैनगंज से राधानगर, श्याम सुंदर सिंह गिरी को खखरेरू से एसएसआई खखरेरू, मुन्नीलाल को पुलिस लाइन से धाता, अवधेश कुमार तिवारी को जाफरगंज, कौशलपति को चांदपुर, उत्तम आर्य को चांदपुर भेजा गया है।
हजारीलाल को मलवां, मो. ताज हसन को किशनपुर से जाफरगंज, रामकृपाल को गाजीपुर से जहानाबाद और दिनेश कुमार सिंह को जहानाबाद से हुसैनगंज भेजा गया है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को भी तीन थानों के थानेदारों को हटाकर नए निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।