फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुलेट सवार तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नौबस्ता बाईपास के पास बाइक सवार महिला से 14 फरवरी की शाम पर्स छीनने वाले बुलेट सवार तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर करीब आठ से 10 घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने घटनाएं दर्ज ही नहीं की थी।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि पांभीपुर निवासी शिवम यादव, शिवम के बहनोई हथगाम थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी नागेंद्र यादव, खागा कस्बे के धूमनगंज कस्बा निवासी तुफैल उर्फ चिक्का को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पांच मोबाइल, लूटा पर्स, करीब 1400 रुपये बरामद किए हैं। 14 फरवरी को फतेहपुर के उत्तरी आबू नगर की रहने वाली मोनिका अपने पति के साथ बाइक से कौशांबी की ओर जा रही थी। नौबस्ता बाईपास के पास बुलेट सवार तीनों ने झपट्टा मारकर मोनिका का पर्स छीन लिया था। इसी तरह से 12 फरवरी को बसंता का पुरवा मजरे संवत निवासी राजेश व उसकी पत्नी मनीषा से लूट की थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं की थी। बुलेट नागेंद्र यादव की है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें