फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 13 दिन में बिंदकी कोतवाली में बदले तीन कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। लगातार चल रही बिंदकी कोतवाली में उठा पटक के चलते 13 दिनों के भीतर तीन कोतवाली प्रभारी बदल दिए गए। बीते दिनों एक कोतवाल साहब को मात्र 6 दिन ही थानेदारी नसीब हो पाई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल सुनील कुमार सिंह लगातार कई जमीनी और लेनदेन के मामले में घिरे रहने के कारण लाइन हाजिर हो गए थे। शासन में भाजपा नेता की ओर से की गई शिकायत पर बीते 2 मई को उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद बीते 8 मई को राजकिशोर को कोतवाली प्रभारी के तौर पर नियुक्ति दी गई। लेकिन किन्हीं कारणों से मात्र छह दिनों में ही उनकी थानेदारी छिन गई। अब बिंदकी कोतवाली की कमान साइबर थाना प्रभारी लान सिंह के हाथों में दी गई है। वही बिंदकी कस्बा चौकी प्रभारी को लेकर भी दो बार उठापटक देखने को मिली। बीते 10 मई को उप निरीक्षक निकेत भारद्वाज की कस्बा चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती की गई थी। लेकिन मंगलवार को एसपी के आदेश पर उनके स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव निरस्त कर दिया गया। उनकी जगह उप निरीक्षक राज नारायण को कस्बा चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें