फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चट्टा संचालकों ने नहीं माना एडीएम का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक का आदेश अरबपुर घोसियाना चट्टा संचालिकों ने नहीं माना। तीन महीने पहले एडीएम धीरेंद्र प्रताप ने नगर पालिका की टीम के साथ घोसियाना के निरीक्षण के दौरान दुधारू मवेशियों के चट्टे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। एडीएम ने चट्टे न हटाने पर मवेशी जब्त करने की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद अभी भी मोहल्ले में गोबर से नालियां बजबजा रही हैंं। जगह-जगह गोबर के ढेरों के कारण दिन में भी मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन


अरबपुर मोहल्ले का घोसियाना शहर का सबसे गंदा क्षेत्र है। यहां पर दुधारू मवेशियों के जगह-जगह चट्टे संचालित हैं। चट्टे से निकालकर संचालक मवेशी सड़कों पर बांधते हैं। ऐसे में इस मोहल्ले की सडक़ों से बिना गोबर के छीटों के बचकर निकलना मुश्किल है। चट्टा संचालकों ने खाली प्लॉटों पर गोबर डंप कर रखा है।
चट्टे हटाने के पहले भी हुए प्रयास, विफल

सात साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने चट्टे हटवाने की कोशिश की थी। चट्टे हटाने की समय सीमा के अंदर ही तत्कालीन डीएम का तबादला हो गया और यह चट्टे जस की तस हालत में अपने स्थान पर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पनी मोहल्ले का हटेगा चट्टा

परिषदीय स्कूल पनी के पीछे संचालित चट्टा हटाया जाएगा। अनाधिकृत रूप से दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण कर चल रहा चट्टा हटाने के लिए नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में सात दिन में चट्टा न हटाने पर जबरन हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें