फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अलग-अलग हादसों में वार्ड बॉय समेत तीन की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-32-मोहम्मद अंसार अंसारी। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बीमा अस्पताल चौडगरा के वार्ड बॉय समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही बाजार निवासी मोहम्मद अंसार अंसारी (51) कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा स्थित बीमा अस्पताल में वार्ड बॉय थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी मंजू देवी (39), भाई संजय (45) निवासी उमरी थाना राधानगर के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर पीछे से आए चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। संजय घायल हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थाना क्षेत्र के कुकरहा गांव निवासी छोटेलाल का पुत्र जय आशीष (21) मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। वह स्लैब का कार्य पूरा करने के बाद शुक्रवार भोर करीब चार बजे लोधीगंज की ओर जा रहा था। शहर के लोधीगंज स्थित एक होटल के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी मजदूर भी घायल हो गए।

डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल

बिंदकी। कोतवाली के छोटेलालपुर निवासी कमल किशोर (38) बाइक से गांव के दीपक के साथ शुक्रवार शाम चौडगरा से घर आ रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार कमल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बिंदकी से रेफर किया गया।

सड़क हादसों में दो लोग घायल

ललौली/असोथर। सड़क हादसों में आइसक्रीम विक्रेता समेत दो लोग घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र के कोड़ार निवासी शुभम सिंह कस्बे में आइसक्रीम बेचने निकला था। किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय निवासी देव सिंह बहन के घर भोला सिंह का डेरा मजरा सरकंडी थाना असोथर आए थे। वह शुक्रवार को बाइक से बहन के घर से गांव लौट रहे थे। मनवां गांव के पास सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। इससे पर घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें