फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लूट, चोरी और गोकशी के 12 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को लूट, चोरी, नकबजनी और गोकशी जैसे मामलों में शामिल 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। इन सभी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 65 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेगी।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के इंद्रकुमार का डेरा मजरे सरकंडी निवासी रोहित सिंह, खागा कोतवाली क्षेत्र के करसुआ गांव निवासी कासिम अली, सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी सलीम उर्फ सलमान, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी हलीम उर्फ मुल्ला, बड़े कुआं निवासी पिंटू उर्फ पटुआ, राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी राकेश विश्वकर्मा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
इसी तरह हथगाम थाना क्षेत्र के साहपुर गांव निवासी अशोक पासवान, रायपुर मुआरी निवासी तौसीफ, मनमोहनपुर निवासी कमल सिंह उर्फ ननचू, बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी सनी तथा बकेवर बुजुर्ग निवासी सुनील कुमार पासवान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संबंधित थानों की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। इससे अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें