कलेक्ट्रेट परिसर में धूप सेंकते लोग
- फोटो : amarujala
हाड़कंपाऊ ठंड से रविवार को कुछ राहत मिली। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रही, लेकिन दोपहर की चटख धूप से लोगों ने राहत महसूस किया। कर्मचारी ठंड से बचने के लिए कार्यालय के बाहर धूप से राहत लेते दिखे। शाम होते की फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। उधर, जिले में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई।
रविवार की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। सर्द भरी हवाएं न चलने से दिन में लोगों को राहत मिली। छत में बैठकर लोग धूप का मजा लेते दिखाई दिए। बच्चे पतंगबाजी करते रहे। महिलाएं छत पर कपड़े साफ करती दिखाई दी। बच्चे भी धूप मेें नहाते दिखाई दिए। उधर, ललौली कस्बा में निसार गौतम(60) को शनिवार की शाम को ठंड लग गई। उनके पुत्र इरशाद गौतम ने बहुआ कस्बा के एक नर्सिंग होम मेंभर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के दावतपुर मोड़ निवासी विश्वनाथ की पत्नी देवकली(62) सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लौटकर आई तो हाथ, पैर कांप रहे थे। परिजनों ने जलाकर ठंड दूर कराने की कोशिश की और कस्बा के ही एक डॉक्टर को बुलाया, लेकिन डॉक्टर के आने से पहले ही मौत हो गई।