फाइल फोटो-06-राजकुमार रैदास। स्रोत परिजन
बकेवर। गुजरात के दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी स्थित कांडला बंदरगाह में जहरीली गैस की चपेट में आने से जिले के तीन मजदूरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को एंबुलेंस से गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। देर रात तक शव घर पहुंचने की संभावना है। फिलहाल परिवार के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को हादसे की पूरी जानकारी नहीं दी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी माशूक (30), राजकुमार रैदास (45) और जाफरगंज थाना क्षेत्र के गोदईया निवासी राजेश गौतम (35) दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी कांडला बंदरगाह में मजदूरी करते थे। बुधवार दोपहर पानी के जहाज से केमिकलयुक्त लकड़ी टिंबर बंदरगाह पहुंचा था। टिंबर टैंक खोलते समय फैली जहरीली गैस की चपेट में आकर माशूक अली छटपटाने लगे।
उन्हें बचाने पहुंचे राजकुमार रैदास भी बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े। दोनों को बचाने पहुंचे राजेश गौतम भी गैस की चपेट में आ गए। रेस्क्यू के बाद तीनों को जिला अस्पताल कांडला ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
माशूक के परिवार में पिता सुल्तान अली, पत्नी रिंकी और एक वर्षीय पुत्र अजलान हैं। राजकुमार के परिवार में पिता रामकिशोर, पत्नी उर्मिला, दो बेटे अंकेत, जीवांत और बेटी चाहत हैं। वहीं गोदईया गांव निवासी राजेश गौतम के परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
फाइल फोटो-06-राजकुमार रैदास। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-06-राजकुमार रैदास। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-06-राजकुमार रैदास। स्रोत परिजन