फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शटरिंग कारीगर की हत्या में पत्नी समेत इनामी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-10-मलवां थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। शटरिंग कारीगर की हत्या में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे दंपती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मान सिंह पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी कमलेश दिवाकर शटरिंग कारीगर थे। तीन मई को वह मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव में तारावती के बुलाने पर पहुंचे थे। आरोप है कि ग्रामीणों और परिजन ने उन्हें मवेशी चोरी के शक में पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
कमलेश के भाई सुमेर की तहरीर पर मलवां पुलिस ने बुधइयापुर गांव निवासी तारावती, उसके पति मान सिंह, ससुर राजबिहारी, भतीजे विमल, गोरेलाल, कमल सिंह, अवध बिहारी, छैल बिहारी, अभिमन्यु, आशीष, विमलेश भुन्नर, धनंजय, राजेंद्र और रमाकांत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस पहले ही राजबिहारी समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मान सिंह और उसकी पत्नी तारावती पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। पुलिस ने मान सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने दोनों को चक्की नाका रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी दंपती को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।

फोटो-10-मलवां थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें