फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर, 27 बीघा फसल बर्बाद

Wed, 05 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
टेक्सारी बुजुर्ग में आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने की घटनाओं में तीन घर और करीब 27 बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना के छीट का डेरा मजरे अढ़ावल में विद्या सागर निषाद के खेत में चने की कटी फसल खलिहान में पड़ी थी। आग लगने से सात बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा दो बीघा लाही और एक महुआ का पेड़ जलकर नष्ट हुआ। आग पर ग्रामीणों ने छोटुवा निषाद के ट्यूबवेल से पानी लगाकर काबू पाया।

प्रधान उमा देवी की सूचना पर लेखपाल अनिल मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया है। इधर, थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, थाने के टेक्सारी बुजुर्ग तालाब में कूड़े की चिंगारी से सगे भाइयों राजनारायण और सुरेंद्र लोधी के खेत में आग लग गई। आग ने पड़ोसी रामलाल के घर को भी चपेट में ले लिया। तीनों घरों में अनाज, बिस्तर, बक्से, कपड़े समेत सारी गृहस्थी बर्बाद हो गई। इधर, थरियांव थाने के लतीफपुर गांव में देवेंद्र, सुरेश चंद्र, श्रीपाल, रामरतन की पंाच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल के सही वक्त में पहुंच जाने से बढ़ रही आग को बुझा लिया गया। इधर, हुसैनगंज थाने के मौजमाबाद गांव में अमित बाजपेयी की गेहूं की फसल में आग लगी। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के आवाजीपुर गांव में अरहर के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने में तौफुद्दीन, अब्दुल रसीद, सईद खान, रियासत खान, माशूक आदि की 12 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए बाल्टियाें से पानी डालते रहे लेकिन आग शांत नहीं हुई। इसके बाद उपकेंद्र से बत्ती चालू कराई और नलकूप के पानी से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें