फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साहित्यकारों की चार कृतियों का लोकार्पण

विज्ञापन
पुस्तकों का विमोचन करते साहित्यकार - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। चंद्रदास शोध संस्थान एवं शांति निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकारों का मंगलवार को सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसमें तीन साहित्यकारों की चार कृतियों का विमोचन भी हुआ और नवोदित रचनाकार तैयार करने पर जोर दिया गया।
वर्मा तिराहे के पास साहित्यकार डा.चंद्र कुमार पांडेय के निवास पर साहित्यकारों का जमघट लगा। ख्यातिप्राप्त साहित्यकार शिवशरन सिंह चौहान अंशुमाली और डा.ओम प्रकाश अवस्थी की मौजूदगी में कृतियों का लोकार्पण किया गया।
इसमें आचार्य सत्यानंद शुक्ल की वंदना वाणी, आचार्य शिव शंकर मिश्र की सती सावित्री व श्रीराम चालीसा और डॉ. मोहन लाल गौतम की कृति मोहन सतसयी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साहित्यकार महेश चंद्र त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, राम नरेश सिंह चौहान, आकाश महाराज, बालराज, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, भइया जी अवस्थी, कोटेश्वर शुक्ल, राम सजीवन मिश्र, आचार्य राम कृपाल मिश्र, शुभम पांडेय, रामू शुक्ला, राम औतार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें