फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाहर की दवाएं लिखने पर तीन डॉक्टर ओपीडी से हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतों पर तीन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएमएस ने संबंधित डॉक्टरों को ओपीडी से हटाकर इमरजेंसी में तैनात कर दिया। वहीं जिला महिला अस्पताल में भी बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि मरीजों को सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक खर्च न उठाना पड़े। इसके बावजूद जिला अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने पर डॉ. लविश गुप्ता व डॉ. जागृति पाल को ओपीडी से हटाकर इमरजेंसी में तैनात किया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम निधि गुप्ता वत्स और सीएमओ डॉ. यूबी सिंह को भेज दी गई है।
विज्ञापन

वहीं जिला महिला अस्पताल में एक महिला मरीज के तीमारदार ने सीएमएस से शिकायत की कि डॉ. नरगिस बानो ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं लिखीं। शिकायत में प्रकरण सही मिला। इस पर डॉ. नरगिस बानो को भी इमरजेंसी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें