फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उज्ज्वला योजना के 2.13 लाख लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर, 71,975 होंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2,13,340 लाभार्थियों को दो चरणों में मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत पहला चरण अक्तूबर से दिसंबर तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य उज्ज्वला लाभार्थियों को रसोई गैस उपलब्ध कराकर घरेलू खर्च का बोझ कम करना है। वहीं ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 71,975 लाभार्थी इस सुविधा से वंचित रहेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 2,85,296 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2,13,340 ने ही ई-केवाईसी कराई है। इन्हीं लाभार्थियों को निर्धारित व्यवस्था के तहत दो चरणों में मुफ्त सिलिंडर का लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में जनवरी, फरवरी और मार्च की अवधि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें