फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गुटखा लदी तीन डीसीएम रोकीं, दो घंटे तक चेक किए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। गुटखा की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई की सूचना पर मंगलवार रात जीएसटी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ बिंदकी-खजुहा मार्ग पर छापा मारा। पेट्रोल पंप के पास गुटखा लदी तीन डीसीएम को रोककर करीब दो घंटे तक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कोई खामी नहीं मिलने पर तीनों वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि कस्बे और आसपास के क्षेत्र में गुटखा की कालाबाजारी की सूचना अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद जीएसटी और सेल टैक्स विभाग की टीम पुलिस बल के साथ बिंदकी-खजुहा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची।
इसी दौरान मार्ग से गुजर रहीं गुटखा लदी तीन डीसीएम को रोक लिया गया। अधिकारियों ने वाहनों में लदे गुटखे से संबंधित बिल, ई-वे बिल और अन्य अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू की। करीब दो घंटे तक दस्तावेजों का मिलान किया गया। जांच के बाद संबंधित अभिलेख आगे की कार्रवाई और सत्यापन के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में कोई कमी नहीं मिलने पर तीनों डीसीएम को छोड़ दिया गया। कार्रवाई की जानकारी फैलने के बाद देर रात मार्ग पर कुछ समय तक हलचल बनी रही। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जीएसटी टीम ने कार्रवाई की थी। वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई थी। फिलहाल कोई खामी नहीं मिलने पर तीनों वाहनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें