फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन भाइयों के कमरे का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। परिवार के शादी में जाने के बाद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवर समेत करीब 12 लाख का माल पार कर दिया। चोरी एक मकान में रहने वाले तीन भाइयों के घर में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी गोरे कुशवाहा, छोटे कुशवाहा, जय कुशवाहा सगे भाई हैं। भाई जय कुशवाहा राजकोट और गोरे कुशवाहा मुंबई में रोजगार के सिलसिले से रहते हैं।
छोटे शुक्रवार की शाम परिवार के साथ जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर सरायं गांव में बहन की ससुराल में शादी समारोह में गया था। परिवार शनिवार शाम घर लौटा। जब वह घर पहुंचे तो सारे कमरों के ताले टूटे थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

घर में चोर छत का दरवाजा खोलकर सीढ़ियों के रास्ते अंदर घुस आए। चोरों ने तीनों भाइयों के कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद दो अलमारियों और तीन बक्सों को तोड़कर सारा सामान ले गए। चोर सोने की अंगूठी, झुमकी, बेसर, गले का माला,चेन, मंगलसूत्र, पायल, हाफ पेटी समेत डेढ़ लाख नकदी चोरी कर ले गए।
चोर 12 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

नलकूप से सोलर पैनल चोरी

खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव में एक नलकूप से सोलर पैनल चोरी हो गया। चोरों ने साढ़े पांच सौ वाट के पांच सोलर पैनल, कन्वर्टर और केबल चुरा लिया। हरदों गांव निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उनका सोलर पंप किशनपुर सड़क पर आरा मशीन के नजदीक स्थित है। शनिवार को वह एक निमंत्रण में गए थे। उस समय नलकूप पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें