फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। निजी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां एक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मियांटोला निवासी इमरान, कटरा चुनपुज निवासी अशरफ और काजीटोला निवासी जिबरील शनिवार सुबह बाइक से रोटी चौराहे की ओर जा रहे थे। डिघरुवा मार्ग पर खजुरिया गांव के पास सामने से आ रही निजी बस की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सीएचसी में डॉक्टर ने इमरान की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। दो घायलों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें