खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के कटोघन टोल प्लाजा के पास महिलाओं के साथ बाइक सवार लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा होगा।
कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा पर 12 फरवरी की शाम बाइक सवार राजेश कुमार की पत्नी मनीषा देवी से दो युवकों ने पर्स छीना था। इसमें जेवर और 15 हजार रुपये नकद थे। 14 फरवरी की शाम नौबस्ता बाईपास में बुलेट सवार बदमाशों ने उत्तरी गौतम नगर निवासी पवन सविता की पत्नी मोनिका से मोबाइल और पांच हजार रुपये का बैग छीना था।
एक और घटना को अंजाम देने वाले इन आरोपियों को एसओजी और इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही सभी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।