फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला प्रधान पर हमले में पूर्व विधायक के साले समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल गांव प्रधान किरन देवी के घर शनिवार शाम हमले व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक के साले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला प्रधान किरन देवी का आरोप है कि वह शनिवार शाम घर में थी। पति मुलायम यादव किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान थरियांव थाने के जयसिंहपुर मजरे सनगांव निवासी रामनरेश यादव अपने साथियों के साथ चार पहिया आए और पति के बारे में पूछताछ की। कुछ देर बाद रामनरेश व उसके साथियों ने उसे गाली गलौज की।
विरोध पर फायरिंग की। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर रामनरेश,अभिजीत, हंसराज व पउवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रामनरेश, अभिजीत व कौशांबी पइंसा मोहब्बतपुर गांव के हंसराज को लाइसेंसी राइफल, दुनाली बंदूक व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। उनकी कार सीज की है। चौथा आरोपी पउवा पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

आरोपी रामनरेश सपा के पूर्व विधायक का रिश्ते में साला व दो ईंट भट्ठों का मालिक है। रामनरेश का आरोपी अभिजीत भतीजा है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी रामनरेश के खिलाफ हत्या, गुंडा एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
इनसेट
वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने मानी फायरिंग
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सामने महिला प्रधान व ग्रामीणों ने फायरिंग की बात कही थी। पुलिस ने महिला प्रधान व ग्रामीणों की बात नहीं मानी थी। घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग होना माना।
इनसेट
रुपयों के लेनदेन का कई माह से था विवाद
प्रधान पति और भट्ठा मालिक के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद कई माह से चल रहा था। प्रधान पति ने एक माह पहले थाना किशनपुर में भी शिकायत की थी। पुलिस ने मामला समझौते में निपटा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें