फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार, तीन आरोपी भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गांजा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली और थरियांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.450 किलो गांजा, नकदी और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार मास्टमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के झलहा निवासी रोशन यादव और जीतू यादव को बकंधा ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों नउवाबाग स्थित भांग की दुकान के संचालक बांदा जिले के बबेरू निवासी बलराम शिवहरे और ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी ऋषभ शिवहरे उर्फ निक्कू से गांजा लेकर बेचते थे।
विज्ञापन

बलराम शिवहरे का पुत्र शुभम शिवहरे भी खागा कोतवाली से गांजा तस्करी के मामले में वांछित चल रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
वहीं थरियांव पुलिस ने एकारी गांव के मोड़ से मूलचंद्र विश्वकर्मा को एक किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एकारी निवासी विनय श्रीवास्तव से गांजा लेकर बेचता था। इसके एवज में उसे प्रतिदिन 500 रुपये मिलते थे। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें