फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूटी में पेट्रोल खत्म होने पर दुकानों के तोड़े ताले, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-21-खागा कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। पेट्रोल खत्म होने पर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दुकान से चोरी किए गए 1340 रुपये, घटना में प्रयुक्त सब्बल, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुरइन निवासी हंसराज यादव और राजेंद्र शास्त्री की दुकानों में 21 जुलाई की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की थी। हंसराज की बेकरी की दुकान से नकदी चोरी कर ली गई थी। वहीं राजेंद्र की परचून की दुकान में घुसने के बाद चोर कोई सामान नहीं ले जा सके थे। पुलिस ने बुधवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने कानपुर के रामादेवी पटेल नगर निवासी संजीव रैदास, कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भदवा निवासी राहुल गौतम और कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी राहुल कुमार सरोज को अकोढ़िया मोड़ के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से बेकरी की दुकान से चोरी किए गए 1340 रुपये, सब्बल, स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। वे स्कूटी से कानपुर जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी में पेट्रोल कम हो गया और उनके पास रुपये नहीं थे। रुपये जुटाने के लिए वे पुरइन बाजार में परचून और बेकरी की दुकान में चोरी करने पहुंचे थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-21-खागा कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें