किशनपुर। विजयीपुर कस्बा निवासी निरंकुश मौर्य शनिवार को खेत से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना विजयीपुर-नरैनी मार्ग पर हुई थी। मामले में पुलिस ने रविवार सुबह बरैची गांव के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान नरैनी गांव निवासी मोहन दुबे, खेमराज उर्फ कल्लू दुबे और मौजी पाल के रूप में की है। इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी खेमराज उर्फ कल्लू दुबे के खिलाफ पहले से चार गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ लूट के माल की बरामदगी की कार्रवाई भी बढ़ाई गई है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
फोटो-27-फतेहपुर: किशनपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1