फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज हत्या के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दहेज हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कस्बे के गांधी चौराहे के पास पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त अमित कुमार सोनकर (मोहल्ला महाजनी गली) को गिरफ्तार किया। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी प्रियंका देवी (24) ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दूसरी कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने जोनिहा कस्बे के चौराहे के पास से दहेज हत्या के आरोपी फूलचंद (48) और उसके पुत्र लवकुश (22), निवासी टिकरी मनौटी को गिरफ्तार किया। 26 अक्तूबर को लवकुश की पत्नी जूली देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजन ने पति, ससुर और सास पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें