फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पति ने तीन तलाक की धमकी देकर घर से बच्चों समेत पीटकर निकाल दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के नसीरपुर बेलवारा गांव निवासी रेशमा ने पुलिस को बताया कि मलवां निवासी अनीश के साथ नौ नवंबर 2020 में निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर पति अनीश और सास कुरैशा ने तीन दिसंबर को उसे पीटा। पति ने तीन तलाक की धमकी देकर बच्चे अरमान और मूकबधिर पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।