फतेहपुर। दूसरी महिला से अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को तीन तलाक की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाश की धमकी दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी के साथ 26 नवंबर 2020 को हुआ था। निकाह के बाद ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर उसे प्रताड़ित किया।
पति उसे महाराष्ट्र ले गया। यहां पति के एक महिला से अवैध संबंध होने का पता लगा। विरोध पर महिला से निकाह और तीन तलाक की धमकी दी। आरोप है कि पति सात मार्च 2024 को पीटकर उसे बस स्टाप पर छोड़ गए। थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि बुधवार को पति इरशाद समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है