बिंदकी कस्बे में प्राचीन दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज़ हैं। इस बार 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रिमोट से किया जाएगा। बड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए हैं।
बिंदकी। कस्बे के प्राचीन दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन इस बार रिमोट से किया जाएगा। वहीं संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बद्रीनाथ धाम की आकृति पर आधारित भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
महोत्सव में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। कस्बे में जाम से बचने के लिए कुंवरपुर रोड स्थित आर्य समाज मैदान और महरहा रोड स्थित रोडवेज बस स्टाफ परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है।