असोथर। थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाई। एक घर में घुसकर में नकदी व जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले दर्ज कर संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
चोरों ने गांव के हरीप्रकाश सोनकर व कैलाश के घर में सेंध लगाई। चोर हरीप्रकाश के घर में घुसने में असफल हो गए। वहीं कैलाश के घर में घुसकर अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर चोरी की। कैलाश की पत्नी सुखरानी ने बताया कि चांदी की दो जोड़ी तोड़िया, चार जोड़ी बिछिया, 250 ग्राम चांदी की हाफपेटी, सोने की बेसर, एक सोने का लॉकेट और आठ हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए हैं। वह बहू कुसुमकली, बेटी प्राची बरामदे में सोई थी। सुबह उठने पर घटना का पता लगा। उसका बेटा दीपक, पति कैलाश महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करते हैं। असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा में सोमवार व मंगलवार रात भी चोरियां हुई थी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।