फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्राहक बनकर पहुंचे चोरों ने गुल्लक से 50 हजार निकाले

विज्ञापन
फोटो 15-गुल्लक से चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
धाता। ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे चोरों ने गुल्लक से 50 हजार की रकम पार कर दी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज चेक कर चोरों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी रामसहांय सिंह की सिराथू रोड पर किराने की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि दुकान पर शुक्रवार देर शाम दो युवक आए। उनका एक साथी बाइक में दुकान के बाहर खड़ा था। दुकान में आए दो युवकों ने सामान का पर्चा दिया।
दुकान में अंदर वह सामान निकालने चला गया। तभी एक युवक ने गुल्लक में हाथ डालकर नकदी निकाल ली। कुछ मिनट बाद सामान लेकर काउंटर पर पहुंचा। गुल्लक आधी खुली थी और दोनों युवक दुकान से गायब थे।
विज्ञापन

नकदी गायब होने पर शोर मचाकर चोरों के पीछे भागा। हालांकि दोनों बाइक पर बैठकर भाग चुके थे। सीसीटीवी कैमरे में दुकान के अंदर मौजूद रहे युवक गुल्लक से नकदी निकालते दिखे हैं। तीसरा साथी बाहर बाइक लेकर खड़ा था। चोर गुल्लक से 50 हजार के आसपास नकदी चोरी कर ले गए हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। बाइक नंबर भी ट्रेस किया जा रहा है।

फोटो 15-गुल्लक से चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें