फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सास-बहू के सात लाख के जेवर उठा ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो-11-अलमारी का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अमौली। परिवार के लोग बाहर सोते रहे और चोर घर का ताला तोड़कर सास-बहू के सात लाख रुपये के जेवर समेट ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी किसान अशोक सैनी बिजली न होने के कारण रात में पत्नी अनीता, बड़ी बहू आरती, छोटे बेटे शुभम और बेटी राजोली के साथ घर के बाहर मैदान में सो रहे थे। मेन दरवाजे पर ताला लगा था। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर ले गए।
रात करीब दो बजे बेटी राजोली की नींद खुली तो उसने मुख्य दरवाजा खुला देखा। इसके बाद उसने परिजन को जगाया। आंगन में जेवर के खाली डिब्बे पड़े थे और कमरे में अलमारी का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने बताया कि चोर एक हार, चेन, मंगलसूत्र, झाला, दो अंगूठियां, टॉप्स, दो जोड़ी पायल और हाफ पेटी समेत करीब सात लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद रात करीब तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें