फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र सोमवार रात चोर एक मकान का दरवाजा खोलकर हजारों की नगदी पार कर दी है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
थाना क्षेत्र के देवचली गांव निवासी शकील अहमद ने बताया कि वह सोमवार रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गया था। रात में चोर घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। कमरे में रखे अलग-अलग तीन बक्सों से 70 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। चोर बक्से से रुपये चोरी कर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद