फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाइनमैन के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और बाइक ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिलगांव। खागा कोतवाली क्षेत्र के केशइयापुर गांव में शुक्रवार रात एक लाइनमैन के घर में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी, जेवर और बाइक समेत लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




गांव निवासी संदीप उर्फ बबलू विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वे बड़े भाई अनिल कुमार के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने परिवार समेत घर के दूसरी ओर स्थित उनके मकान पर गए थे।

रात करीब 10 बजे जब वे लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और लॉकर टूटा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन




संदीप के मुताबिक चोर घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब दो लाख के जेवर, एक मोबाइल फोन और उनकी पल्सर बाइक ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





ताला तोड़कर मंदिर से पीतल के घंटे चोरी



चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के गेट का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर घंटे जंजीर से काटकर चुरा ले गए। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुजारी छेद्दू ने पुलिस को बताया कि मंदिर गांव किनारे बना है। ताला तोड़कर चोर पीतल के 12 घंटे चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें