फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

विज्ञापन
फोटो-03-बिंदकी तहसील परिसर में पंचायत करते भाकियू टिकैट गुट के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील परिसर में शनिवार भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत की। पंचायत में खाद, बिजली, जलजीवन मिशन, हैंडपंप और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा, सरकार डीएपी की समस्या खत्म करे। नगर पालिका बिंदकी में शामिल गांवों को नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही पालिका क्षेत्र में शामिल करें। गांवों में दवाओं का छिड़काव किया जाए। मंडी समिति बिंदकी के नीलामी चबूतरों को खाली कराने आदि मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल, मंडल महासचिव देवनारायण सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें