फतेहपुर। हाईवे पर सक्रिय तेल चोरों ने सात अगस्त की रात एक ट्रक के टैंक का ढक्कन तोड़कर 266 लीटर डीजल चोरी किया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की है। चालक ने पुलिस पर पहले कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
राजस्थान प्रांत भीलवाड़ा जिला मांडल थाने के हिसनियां निवासी अखिलेश शर्मा स्नैक्स का भाड़ा उतारने आया था। बिंदकी में कुछ माल उतारने के बाद बाकी माल शहर उतारने जाना था। रात होने की वजह से कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल पर सात अगस्त की रात दो बजे ट्रक खड़ा कर आराम करने लगा था। सुबह नींद खुली तो डीजल टैंक का ढक्कन टूटा पाया था। चोर ढक्कन तोड़कर 266 लीटर डीजल चुरा ले गए थे। चालक ने आरोप लगाया कि उसे पुलिस ने टरका दिया था। पुलिस भी घटना से अंजान बनी थी। सुर्खियां बनने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने चालक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस शनिवार को पूरे दिन हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक जांच में जुटी दिखी। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।