सहिली। शिव मंदिर से घंटा चुराते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर के गले में घंटा लटकाकर ग्रामीण थाने ले गए और पुलिस को सुपुर्द किया है। प्रधान ने मामले की तहरीर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के मुचुवापुर निवासी अजेंद्र कुमार पटेल प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के शिव मंदिर से बुधवार भोर चोर पीतल का घंटे की चेन काट रहे थे। आहट पर गांव के महेश पटेल व रामनरेश पहुंचे। कुछ चोर मौके से भाग निकला। गाजीपुर थाने के सामियाना निवासी रमेश को चोरी के एक घंटे के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीण चोर को चोरी के घंटा गले में पहना थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।