फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 घंटे बाद यमुना में उतराए बालक और बालिका के शव निकाले गए, पोस्टमार्टम के लिेए भेजा गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर) में चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा में शनिवार को डूबे पवन और सीता के शव रविवार को सुबह 10 बजे बरामद हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलते ही परिजनों सहित पूरे गाव मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बच्चों के डूबने के बाद सुबह 10 बजे से 5 बजे तक गोताखोरों के साथ पुलिस और ग्रामीण खोजबीन में लगे रहे। कोई सफलता नहीं मिली थी। रविवार सुबह 10 बजे दपसौरा का मजरा गज्जा का डेरा निवासी रामौतार नाव में घूम रहा था।
तभी दपसौरा से 800 मीटर की दूरी पर पम्प कैनाल के पास पवन का शव दिखाई पड़ा। परिजनों को सूचित किया कि खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। कुछ देर बाद सीता का भी शव दिखाई पड़ा। परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों शव को घर ले कर आए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। बता दें नागपंचमी के मौके पर गांव के दोनों बच्चों समेत और 10 लड़के और लड़कियां गंगा स्नान करने गए थे, जिसमें दोनों डूब गए थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें