रात में जांच करती पुलिस, बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने कोहरे का फायदा उठाकर दरवाजा खुलवाकर घर में दाखिल हो गए। गृहस्वामिनी के गले पर चाकू रखकर पांच हजार रुपये और दो लाख के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना पर मौके में पहुंची पीआरवी और स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
गृहस्वामिनी आरती देवी ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग एक बजे किसी ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने पर चार लोग घर में घुस आए और गले में चाकू रखकर बच्चों को मारने की धमकी दी। इसके बाद रुमाल से कुछ सुंघा दिया। इससे बेहोश हो गई।
अलमारी के लाॅकर से नकदी व दूसरे कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर सोने की बिजली, झुमकी, चेन, दो अंगूठी, एक हॉफ पेटी, पायल, बिछुआ और चांदी के सिक्के लेकर भाग गए। पीडि़ता दो बच्चों अनमोल (14), अनुभव (12) के साथ घर में अकेली रहती है। पति उमेश शर्मा बीस साल से गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर स्वयं की दुकान चलाते हैं।
उमेश 15 दिन पूर्व ही गांव से सूरत गया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर जांच पड़ताल की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
..................