फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेढ़ घंटे चौराहे में किन्नरों का हंगामा, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सीमा विवाद पर एक किन्नर को क्षेत्र से हटाने के लिए एक पक्ष से कई किन्नर पहुंचे। इकलौते किन्नर के साथ मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष ने लूट का आरोप लगाया। इस दौरान कस्बा चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा हुआ, पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


नगर पंचायत के प्रतापनगर झाल तिराहे निवासी किन्नर मुस्कान ने बताया कि वह अकेले करीब 10 साल से कस्बे में रहता है। वह काम से तिराहे पहुंचा था। कार से नरैनी, हुसैनगंज व शहर से चार किन्नर तिराहे पर पहुंचे। मुस्कान पर फर्जी तरीके से वसूली करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। चारों बोले यह उसका क्षेत्र नहीं है।
मुस्कान का आरोप है कि चारों ने उसे पीटा। वह जान बचाकर थाने की ओर भागा। दूसरे पक्ष के किन्नर ने पुलिस के आने पर चेन व कान का झुमका तोड़ने का आरोप लगाकर चार पहिया रोड पर खड़ी करके जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए समझाने का प्रयास किया। थाने से भारी फोर्स पहुंचा। एसएसआई डीडी वर्मा ने रोड जाम का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किन्नर ताली बजाते हुए चिल्लाने लगे। पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। हंगामे पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस कार्रवाई के आश्वासन पर किन्नरों को थाने ले गई। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। जाम में आधा सैकड़ा बाइक, चार पहिया, प्राइवेट बस, ट्रक फंसे रहे। डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें